
माड़ा/सिंगरौली।। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जारहा नदी में मछली पकड़ने गये 4 नाबालिक बच्चे अचानक बाढ़ आने से फस गए। सभी बच्चे लगभग 10 वर्ष के है। जानकारी मिलते जिले के आला अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में मौके पर पहुंची माड़ा पुलिस व एसडीईआरएफ की टीम घंटों मशक्कत करते हुए चारों मासूमों को नदी से सुरक्षित बाहर सकुशल निकालने में सफल हुई।सभी बच्चे अशोक केवट,प्रिंस केवट ईशू केवट और नवनीत केवट को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में माड़ा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी चन्द्रशेखर पाण्डेय,उप निरीक्षक राकेश राजपूत,प्र आर 148 अरुण सिंह,आरक्षक राहुल सिंह,भारत लाल मीणा,बलिरम सिंह की सरहनीय भूमिका रही।
