
सिंगरौली। आज दोपहर 3 बजे शोभनाथ शाह उम्र 65 वर्ष निवासी गहिलारा जो बैढन तरफ से अपने घर जा रहे थे। तभी हरई मोड़ पर विंध्यनगर कीओर से आ रहा बाइक चालक ने वृद्ध को टक्कर मारकर फरार हो गया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि घायल होने पर वृद्ध को डॉ आर बी सिंह के यहाँ लेकर गये जहां हालत ज्यादा गंभीर होने पर जब वृद्ध को उपचार के लिए नेहरू अस्पताल रेफ़र कर दिया गया। नेहरू अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते मे उनकी मौत हो गयी।
