सिंगरौली न्यूज
हादसे में घायल महिला की नेहरू अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत।

(ओमप्रकाश शाह)बैढ़न। जिले के बरगवां क्षेत्र के क्रेशर केट के पास 28 अक्टूबर की शाम हुए बाइक हादसे में महिला की हुई मौत। मृतक के परिजनों ने बताया कि महिला सुरेस कली केवट पति गनपत केवट उम्र 50 वर्ष निवासी नईगढ़ रीवा जो रीवा से बाइक से चटका झिंगुरदा अपने घर जा रही थी। रास्ते मे शाम को 6 बजे के आसपास क्रेशर गेट के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गया,जिससे बाइक चालक एंव बाइक पर बैठी महिला दोनो गिर गये। बाइक चालक को मामूली चोट आई थी एंव महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
आनन-फानन में उपचार के लिए NCL के अस्पताल मोरवा में भर्ती कराया गया था। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। नेहरू अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर शव को परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
