नई फीचर्स के साथ Maruti Brezza को कड़ी टक्कर देने आ रही Skoda Car
Skoda : Skoda के पास भारत के लिए बड़ी योजनाएं हैं। कंपनी आने वाले दिनों में कई बेहतरीन कारों को लॉन्च करने की तैयारी में है। Skoda देश में कई नए वाहनों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसमें नई पीढ़ी की Superb Sedan, Octavia Facelift और नई Small SUV शामिल हैं। जिसे 2026 तक लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Skoda निकट भविष्य में एक Small SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च के बाद यह कार सीधे तौर पर Maruti Brezza को कड़ी टक्कर देगी।
Skoda Launching Date
Skoda एक नई Small SUV विकसित कर रही है, जिसे 2024 की दूसरी छमाही में लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है। Internal Form से Codename SK216, नई Skoda Compact SUV Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet आदि को टक्कर दे सकती है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि स्थानीय रूप से विकसित Electric Cars का अभी भी अध्ययन किया जा रहा है।
Skoda Features
नई Skoda SK216 Small SUV Modified MQB AO IN प्लेटफॉर्म पर आधारित होने की उम्मीद है, जिस पर Kushak और Slavia को Design किया गया है। Platform को 4 मीटर से अधिक लंबाई वाले वाहनों को समायोजित करने के लिए Design किया गया है। Skoda के Engineers को Small SUV में कुछ बदलाव करने हैं। Skoda निकट भविष्य में Indian Market में कई कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Skoda की आने वाली कारों में Elroq, Karoq उत्तराधिकारी, Enyaq iV शामिल हैं। Seven Seater वाली EV Enyaq iV Coupe में Vision 7S Concept Electric कार शामिल है।