हिन्दी न्यूज

मध्यप्रदेश की दादी No.1, 90 वर्षीय दादी ने हाइवे पर दौड़ाई कार !

मध्यप्रदेश की दादी No.1 : सीखने की कोई उम्र नहीं होती। और इसकी जीती जागती मिसाल पेश की है, मध्य प्रदेश की एक 90 वर्षीय दादी ने। उन्होंने यह साबित कर दिया है, कि इंसान के अंदर सीखने की लगन और जुनून हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखता। 

आपको बता दें कि, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बूढ़ी महिला साड़ी पहने कार की ड्राइविंग सीट पर बैठी है।और पूरे आत्मविश्वास के साथ सड़क पर कार दौड़ा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बूढ़ी महिला मध्यप्रदेश के देवास जिले मे स्थित बिलावली क्षेत्र की रहने वाली है। महिला का नाम रेशम बाई तंवर है। जिन्होंने 90 वर्ष की उम्र में कार चलाना सीख कर अपने हौसले और हिम्मत से सबको चौंका दिया है। 90 वर्षीय दादी ने बताया कि उनके घर के हर सदस्य को ड्राइव करना आता है। और उन्हें भी ड्राइविंग बहुत पसंद है।

इतनी बुजुर्ग होने के बावजूद दादी वीडियो में जिस आत्मविश्वास के साथ सड़क पर मारुति 800 कार चलाती नजर आ रही है, उसे देख कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी खुद को प्रशंसा करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है,

“दादी मां ने हम सब को प्रेरणा दी है। कि अपनी अभिरुचि पूरी करने में उम्र का कोई बंधन नहीं होता। उम्र चाहे कितनी भी हो जीवन जीने का जज्बा होना चाहिए।”


Also Read – UPSC Topper 2020 : भोपाल की जागृति अवस्थी बनी गर्ल्स टॉपर।


 

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button