कौन है शिवाजी गणेशन ? जिन्हें 93वीं जयंती पर Google ने Doodle बनाकर किया याद !
शुक्रवार1अक्टूबर 2021 को तमिल सिनेमा के महान अभिनेता शिवाजी गणेशन की 93वीं जयंती है। इस मौके पर (Google) गूगल ने(Doodle) डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। (Google) गूगल की तरफ से यह(Doodle) डूडल नूपुर राजेश चौकसी ने बनाया है।
गणेशन का जन्म 1 अक्टूबर 1928 को तमिलनाडु के विल्लुपुरम में गणेशमूर्ति के रूप में हुआ था। उन्होंने 7 साल की उम्र में ही अपना घर छोड़ दिया। और एक थिएटर ग्रुप में शामिल हो गए। दिसंबर 1945 में गणेश मूर्ति में “शिवाजी कांडा हिंदू राज्यम” नामक एक नाटक में शिवाजी की भूमिका को चित्रित किया। उन्होंने अपने अभिनय से इस भूमिका को जीवंत कर दिया। और तब से “शिवाजी” का उपनाम नाम उनके नाम के साथ जुड़ गया। और वे शिवाजी गणेशन के नाम से मशहूर हो गए।
गणेशन ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। जिसमें तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा की फिल्में शामिल है। 1952 में फिल्म “पराशक्ति” से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
उन्होंने अपने पांच दशक के फिल्मी करियर में कई पुरस्कार जीते। एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले वह पहले भारतीय अभिनेता थे। यह पुरस्कार उन्हें 1960 के दशक में आई उनकी फिल्म “वीरपांडिया कट्टाबोम्मन” के लिए दिया गया था ।
1995 में उन्हें फ्रांस में “शेवेलियन ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर” से सम्मानित किया। जो वहां का सर्वोच्च सम्मान है। 1997 में भारत सरकार ने उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। जो सिनेमा जगत के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें दिया गया था। यह भारतीय सिनेमा जगत का सर्वोच्च पुरस्कार है। इसके अलावा उन्हें पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया।
Tim Bergling’s 32nd Birthday: Google Doodle ने Tim Bergling ‘Avicii’ को दी श्रद्धांजलि