Straight Cut Kurti : स्ट्रेट कट कुर्ती के दिलचस्प और खूबसूरत डिज़ाइन आपको देंगे सिंपल और फैन्सी लुक

Straight Cut Kurti : आपने तरह-तरह की कुर्तियां देखी होंगी लेकिन स्ट्रेट कट कुर्ती की बात ही कुछ और होती है। स्ट्रेट कट कुर्ती को आप कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो इन कुर्तियों को प्लेन पैंट या लेगिंग्स के साथ पहनें और अगर आप फैन्सी लुक चाहती हैं तो इन्हें शारा, पलाज़ो और स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं।
Lehariya Print Kurti
लहरिया प्रिंट कुर्ती स्ट्रेट कॉलर डिज़ाइन के साथ। कुर्ती को कई रंगों में बनाया जाता है। कुर्ती पर मिरर वर्क भी किया गया है। इस कुर्ती को आप किसी भी कलर की पैंट, प्लाजो या स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं।
Red Silk Embroidered Kurta
इस स्ट्रेट कट कुर्ती पर चंदेरी सिल्क फैब्रिक में वर्क किया गया है। सिल्क में रेड कलर बेहद खूबसूरत लगता है। सिल्क की अपनी एक खास चमक होती है जिसकी वजह से आपको इस कुर्ती में भी वह खास चमक नजर आएगी। यह कुर्ती गोल गले के साथ बनाई गई है और हाथ से भी काम किया गया है। रॉयल और बोल्ड लुक के लिए यह कुर्ती एक कंप्लीट पैकेज है।
Orange Hand Embroidered Kurta
नारंगी रंग की यह कुर्ती भी रेशम से बनी है जो उसे बहुत ही शानदार गेटअप देती है। कुर्ती का नेक गोल और वी शेप जोड़कर बनाया गया है। गले में भी आपको कमाल की क्राफ्ट्समैनशिप देखने को मिलेगी। एंकल लेंथ पैंट के साथ यह कुर्ती भी आपको मॉडर्न लुक दे सकती है।