Straight Cut Kurtis Design : इस विंटर फैंसी लुक पाने के लिए पहने ये स्ट्रेट कट कुर्ती, देखे डिज़ाइन

Straight Cut Kurtis Design : इस विंटर सीजन जैकेट के साथ पहनने के लिए आप कुर्ती की तलाश कर रही है तो आप हमारे द्वारा दिखाए गए इन कुर्तियों को ट्राई कर सकती है।आप स्ट्रेट कट कुर्तियों को अलग-अलग तरह से स्टाइल किया जा सकता है। अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो स्ट्रेट कट कुर्ती को पैंट या लेगिंग्स के साथ पहन सकती हैं। ट्रेडिशनल लुक के लिए शरारा या पलाज़ो या किसी फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ पहनें। इस लुक को और खास बनाने के लिए आप इसे डिजाइनर दुपट्टे के साथ भी पहन सकती हैं। जब आप एक कुर्ती को अलग-अलग तरह से स्टाइल कर सकती हैं तो आपके पास इस तरह की कुर्ती जरूर होनी चाहिए। तो आइए देखते हैं स्ट्रेट कट कुर्ती के कुछ फैंसी डिजाइन।
रेयॉन गोल गले की कुर्ती (Rayon Round Neck Kurti)
यह सिंपल और स्टाइलिश कुर्तियों का सबसे अच्छा उदाहरण है। इस गोल गले की कुर्ती में सामने की तरफ खूबसूरत डिजाइन है। इस कुर्ती को आप व्हाइट लेगिंग्स या प्लाजो के साथ पहन सकती हैं।
मैरून चंदेरी कुर्ती (Maroon Chanderi Kurti)
चंदेरी फैब्रिक से बनी यह कुर्ती आपको रॉयल लुक देगी। फेस्टिवल वियर या वेडिंग वियर के लिए इस तरह की कुर्ती चुनें। मैरून रंग पर सफेद वर्क गेटअप को और भी खास बना रहा है।
ब्लैक पार्टी वायर कुर्ती (Black Party Wear Kurti)
यदि आप अपने प्रियजन के विवाह समारोह में पहनने के लिए एक सुंदर कुर्ती की तलाश में हैं, तो हमें यकीन है कि यह कुर्ती आपको निराश नहीं करेगी। इसकी गोल गर्दन और चारों ओर गोल्डन डिजाइन इसके लुक में चार चांद लगा देता है।