GENERAL NEWS

Success Stories : YouTube से 42 सेकेंड में कैसे कमाए 1.75 करोड़ !

Success Stories : एक यूट्यूबर (Youtuber) मात्र 42 सेकेंड के वीडियो से ही करोड़पति बन गया। बात सुनने में जरूर फिल्मी लग रहा हो लेकिन यह सोलह आने सच है। जोनाथन मा (Jonathan Ma) नामक यूट्यूबर (Youtuber) ने यह कामयाबी हासिल किया है। उनका यूट्यूब पर जोमा टेक (Joma Tech) नाम से चैनल (Joma Tech YouTube) है। 

42 सेकंड में बन गया करोड़पति

जोनाथन मा (Jonathan Ma) का इन दिनों चर्चा में होने का कारण यह है कि उन्‍होंने हाल ही में मात्र 42 सेकेंड के अंदर 1 करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई की है। हालांकि, जोनाथन मा को 1 करोड़ 40 लाख रुपये ही मिले हैं।

जोनाथन मा (Jonathan Ma) ने कैसे की करोड़ो की कमाई?

‘बिजनेस इनसाइडर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जोनाथन मा (Jonathan Ma) ने अपना NFT कलेक्‍शन जारी किया है, ताकि वह एक फिल्‍मेमकर बन सके। उन्‍होंने NFT कलेक्‍शन के लिए डिस्‍कोर्ड सर्वर बनाया। ये ऐसा सर्वर होता है, जहां एक जैसे सर्वर वाले ही लोग उनके NFT कलेक्‍शन को देख पाएंगे। जिनके पास भी जोनाथन का NFT होगा, वही प्राइवेट डिस्‍कोर्ड (प्राइवेट सर्वर) पर देख पाएंगे।

कौन हैं जोनाथन मा (Jonathan Ma)?

Success Stories : फुलटाइम YouTuber बनने से पहले, जोनाथन मा (Jonathan Ma)  Facebook और Google में एक सॉफ़्टवेयर इंजीनियर थे। वह वर्तमान में YouTube पर कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, क्रिप्टो और प्रौद्योगिकी के बारे में वीडियो बनाता है। यूट्यूब पर उनके 16 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य फिल्म निर्देशक बनना है। यही कारण है कि उन्होंने एNFT (Nonfungible-token) लॉन्च किया है। 

https://www.facebook.com/urjanchaltigernews/posts/2095762233912423

#एंटेरटेनमेंट     #सरकारी योजना    #काम की खबरें

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button