HEALTHहिन्दी न्यूज
Sugarcane Juice Benifits : गन्ने का रस पीने से गर्मी से राहत के साथ मिलते हैं ये 8 फायदे।

Sugarcane Juice Benifits : गर्मी को लेकर मौसम विभाग द्वारा की जाने वाली भविष्यवाणियां डराने वाली है। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्मी से बचाव को लेकर एडवाइजरी भी जारी कर दी है। तपती और झुलसती गर्मी में समर ड्रिंक्स से हमारे शरीर को बहुत राहत मिलती है। गन्ने का जूस इनमें से एक और सबसे कॉमन समर ड्रिंक्स है। जो हमें झुलसा देने वाली गर्मी से राहत और ताजगी तो देता ही है, साथ ही इससे हमारे शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं। आइए जानते हैं,
गन्ने का रस पीने से मिलने वाले 8 फायदे। (8 benefits of drinking sugarcane juice) –
- तनाव से राहत : गन्ने के रस में मौजूद एमिनो एसिड हमारे तनाव को कम करने में मदद करता है।
- अनिद्रा करें दूर : हार्मोन को बैलेंस करता है, जिससे अच्छी नींद आती है। रोजाना एक गिलास गन्ने का रस पीने से अनिद्रा से राहत मिलती है।
- मोटापा कम करें : गन्ने के रस में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह हमारे शरीर में मौजूद फैट को बांधकर रखता है। जिससे हमें भूख कम लगती है, और मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
- बेहतर डाइजेशन : गन्ने के रस में मौजूद फाइबर हमारे पाचन क्रिया को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है,जिससे कब्ज से राहत मिलती है।
- त्वचा की सुरक्षा : गन्ने के रस में मौजूद अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट हमारी स्किन को सूरज की तेज किरणों और झुलस टी गर्मी से प्रोटेक्ट करने में मदद करते हैं।
- हड्डियां बनाए स्ट्रांग : गन्ने के जूस में कैल्शियम आयरन पोटेशियम मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस का रोजाना सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
- कोलेस्ट्रॉल कम करे : गन्ने के रस पर हुए रिसर्च से पता चलता है, कि कच्चे गन्ने के रस का नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। जिससे ह्रदय रोग का खतरा भी कम होता है।
- दांतों को मज़बूत बनाए : गन्ने के रस में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे खनिज मौजूद होते हैं, जो दांतों के इनेमल की रक्षा करते हैं, और दांतों को किटाणुओं से नुकसान होने से बचाते हैं। जिससे दांतों को मजबूती मिलती है।