Google Kormo App – अब भारत में नौकरी ढूंढना होगा आसान !
अब भारत में नौकरी ढूंढना थोड़ा और आसान होगा। गूगल ने अपना जॉब सर्च ऐप्लीकेशन भारत में भी लॉन्च कर दिया है। गूगल के इस जॉब सर्च ऐप का नाम है – Google Kormo App (कॉर्मो ऐप)। गूगल के मुताबिक, यह ऐप भारत में लाखों युवाओं के लिए जॉब ढूंढने में मददगार साबित होगा। Google Kormo App आपको प्रोफाइल के आधार पर आपके लिए रिकमंडेड जॉब्स ढूंढने में मदद करता है और इसके जरिए यूजर्स अपनी पसंद की जॉब पर अप्लाई भी कर पाएंगे।
गूगल ने इस ऐप को 2018 में बांग्लादेश में लॉन्च किया था। इसके बाद इंडोनेशिया में भी इसका विस्तार किया गया था। अब यह भारत में लाया गया है।
कंपनी का कहना है कि जब से इस ऐप को गूगल पे के जरिए लॉन्च किया गया है, तब से जॉमेटो, डुंजो समेत कई कंपनियां इस पर 20 लाख से ज्यादा नौकरियां पोस्ट कर चुकी हैं।
यह ऐप यूजर्स को न सिर्फ एंट्री लेवल जॉब्स ढूंढने में मदद करेगा, बल्कि रेज्यूमे / सीवी (CV) बनाने और नये कौशल सीखने में भी सहायता करेगा।