TATA MOTORS टाटा मोटर्स ने आज टियागो Tiago CNG और Tigor CNG टिगोर के सीएनजी वेरिएंट लॉन्च किए। इन वाहनों की शुरूआत के साथ, टाटा ने भारत में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी यात्री कारों की लीग में प्रवेश किया है, जहां मारुति सुजुकी और हुंडई पहले से ही अपने उत्पादों को बेचती हैं। टाटा ने इन सीएनजी वेरिएंट्स को आई-सीएनजी टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है। जिससे इन वाहनों को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।
SBI Bank समेत इन 3 बैंकों ने FD पर बढ़ाये ब्याज दरें।
Tiago CNG और Tigor CNG के साथ, Tata Motors भारत में Hyundai के बाद पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन वाली कारों की आपूर्ति करने वाली दूसरी ऑटोमेकर बन गई है।
कीमत, माइलेज क्या है ?
टाटा टियागो सीएनजी ₹ 6.09 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि टाटा टिगोर सीएनजी ₹ 7.69 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ टाटा मोटर्स ने बेहतर रेंज और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए वाहनों की सीएनजी रेंज लॉन्च की है। टाटा ने अभी तक Tiago और Tigor CNG के माइलेज की जानकारी जारी नहीं की है। लेकिन हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सेलेरियो सीएनजी 35.60 किमी/किलोग्राम का माइलेज देती है।
Tata Tiago CNG
टाटा टियागो सीएनजी कॉस्मेटिक रूप से मानक मॉडल के समान है। एकमात्र बदलाव हैचबैक की फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट है जो 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन के साथ आती है। इंजन 73 पीएस का पावर आउटपुट देता है। यह 165mm ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आता है।
फीचर Feature
कार में प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, ग्रिल पर क्रोम ट्रिम्स मिलते हैं। केबिन में हरमन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। Tata Tiago CNG 5 अलग-अलग कलर ऑप्शन और चार वेरिएंट XE, XM, XT और XZ+ में आएगी। हैचबैक के रंग विकल्प मिडनाइट प्लम, एरिज़ोना ब्लू, ओपल व्हाइट, फ्लेम रेड और डेटोना ग्रे हैं।
Tata Tigor CNG
Tata Tigor भारत में पेट्रोल, ऑल-इलेक्ट्रिक और CNG वेरिएंट वाली पहली कार बन गई है और उसने CNG वेरिएंट लॉन्च किया है। Tiago CNG की तरह Tigor CNG में भी फैक्ट्री-फिटेड CNG किट है जिसे 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन से जोड़ा गया है।
फीचर Feature
इसमें ऑटोमैटिक हेडलैंप, डुअल-टोन रूफ, रेन सेंसिंग वाइपर आदि मिलते हैं। केबिन के अंदर, इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। Tata Tigor CNG 4 अलग-अलग रंग विकल्पों और 2 वेरिएंट्स में आती है, जिनका नाम XZ और XZ+ है। इस कार के कलर ऑप्शन में मैग्नेटिक रेड, एरिजोना ब्लू, ओपल व्हाइट, डेटोना ग्रे और डीप रेड शामिल हैं।