हिन्दी न्यूज

गाय और तेंदुए की प्रेम कहानी यानी 24 कैरेट गोल्ड

तेंदुआ गाय पर अपनी नाक रगड़ता रहता है और गाय तेंदुए को प्यार से देखती है। प्रकृति को चुनौती देने वाला यह क्षण किसान को बेहद करिश्माई लगा।

गाय और तेंदुए की प्रेम कहानी। सुनकर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा, 24 कैरेट गोल्ड की तरह है। इन दिनों गाय और तेंदुए की प्रेम कहानी लोगों के बीच कौतूहल का विषय बन गई है। दरअसल तेंदुआ  हर रात इंसानी इलाकों में आता है लेकिन बगैर किसी को कोई नुकसान पहुंचा वापस भी चला जाता है।  ऐसा उसने महीनों तक किया जिसके चलते लोगों को उस पर निगरानी रखने के लिए मजबूर होना पड़ा।  फिर जो नतीजा सामने आया वो हैरान करने वाला था।

गाय और तेंदुए की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर गाय और तेंदुए की प्रेम कहानी  वायरल हो रहा है। एक खूंखार (तेंदुआ) शिकारी और गाय (शिकार) की दोस्ती आपको हैरान कर देगी।मामला मुंबई का बताया जा रहा है। जहां एक तेंदुआ हर दिन एक आदमी के खेत में जाता था, जिसके डर से आदमी ने वहां सीसीटीवी लगा दिया। लेकिन जो कुछ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वह हैरान करने वाला था। दरअसल तेंदुआ हर दिन उसकी गायों को देखने आता है। और गाय और तेंदुआ एक-दूसरे को बहुत प्यार से करते हैं।

The love story of cow and leopard means 24 carat gold
The love story of cow and leopard means 24 carat gold

गाय के प्रेम के लिए हर रोज गांव आता था तेंदुआ

हर दिन उसके गांव की ओर तेंदुआ के आना किसान को परेशान कर रहे था। जिसके चलते उसने पुलिस से शिकायत भी की थी। लेकिन वहां उनका मजाक उड़ाया गया और वापस भेज दिया गया। किसान गुस्से में था। इसलिए उन्होंने हर दिन तेंदुए के आने का कारण जानने के लिए सीसीटीवी लगवा दिया। जितनी तस्वीरें कैमरे में कैद हुईं, वह देख सभी हैरान रह गए। अब तक जो सवाल गांव वालों के मन में कौतुहोल मचा रखा था की तेंदुआ गांव में हर रोज क्यों आता था, उस सवाल का जवाब मिल गया। दरअसल तेंदुआ किसान के गाय के प्रेम के लिए आता था।

The love story of cow and leopard means 24 carat gold
The love story of cow and leopard means 24 carat gold

गाय और तेंदुए की प्रेम कहानी की तस्वीरें आपको सोंचने पर मजबूर कर देगी।

किसान के शब्दों में, ‘तेंदुआ गाय पर अपनी नाक रगड़ता रहता है और गाय तेंदुए को प्यार से देखती है। प्रकृति को चुनौती देने वाला यह क्षण किसान को बेहद करिश्माई लगा। लोग ये समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर एक खूंखार शिकारी अपने शिकार के साथ ऐसा प्यार और व्यवहार कैसे कर सकता है। कारण अभी तक कोई नहीं जानता, लेकिन तस्वीरें आपको जरूर सोंचने पर मजबूर कर देगी।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button