MP News : पिता से हुई पैसे को लेकर नोकझोक,तो बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला!
मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक अजीब व गरीब वारदात सामने आई है। ने जहां एक बेटे ने अपने ही पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला।
बताया जाता है कि बेटे को शक था कि उसके पिता का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी अवैध संबंध के शक में उसने अपने पिता की हत्या कर डाली। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पैसे को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी
सूत्रों के अनुसार महाराजपुर थाना क्षेत्र के टाटम गांव निवासी राकेश अहिवर पढ़े-लिखे और बेरोजगार थे। कुछ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। राकेश अपने पिता से व्यापार करने के लिए पैसे की मांग कर रहा था। लेकिन उसके पिता ने उसे पैसे नहीं दिए। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई।
इनका कहना है
छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि राकेश अहिरवार बेरोजगार था। साथ ही उसे इस बात का भी शक था कि उसकी बीबी के उसके पिता से नाजायज संबंध है। इसके चलते बीती रात आरोपी ने अपने पिता को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद घटना के कारण का खुलासा हुआ।