
मैहर नगर पार्षद का पद पर पिता की जीत मना रहे पुत्र की अचानक तबीयत बिगड़ और उसका निधन गया। जानकारी के अनुसार मैहर नगर पालिका के वार्ड नंबर 3 से रामू कोले कांग्रेस पार्षद चुने गए।रामू कोल के जीत का जश्न मना रहे उनके 40 वर्षीय पुत्र कृष्णा कोले का बुधवार को तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया।
नव निर्वाचित पार्षद रामू कोले के पुत्र कृष्णा मतगणना के दौरान घर पर थे। उन्हें फोन पर अपने पिता की जीत की सूचना मिली। जीत की सूचना मिलते कृष्णा ने लोगों को मिठाई बांटे, डीजे बजवाया।
उसके बाद कृष्णा कोले लोगों से तैयार होने को कहकर खुद कपड़े बदलने चले गए। तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचानक गिर पड़े।आनन-फानन में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी मौत मौत हृदय गति रुक जाने से हुई।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंने के लिए उर्जांचल टाईगर हिंदी पर विजिट कीजिए। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ने के लिए सबसे विश्वसनीय Google News हिंदी को सबस्क्राइब कीजिए।