‘ज़मीन खून मांगती है’ मध्यप्रदेश के इस गांव में लगा साइन बोर्ड पढ़ते ही रूह कांप जाए !
मध्य प्रदेश में एक बोर्ड इन दिनों लोगो को डरा रहा है। डराने की वजह बोर्ड पर लिखा वाक्य यह जमीन खून मांगती है। जानकारी के अनुसार डराने वाला यह बोर्ड चंदला थाना अंतर्गत हिम्मतपुर गांव की मुख्य सड़क से सटी एक निजी जमीन पर लगा है।जिसे पढ़ने वाले की रूह कांप जाती है।
यह ज़मीन खून मांगती है क्यों लगा है ऐसा बोर्ड ?
मध्य पदेश छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में लगा एक बोर्ड इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस पर लिखा है यह ज़मीन खून मांगती है। दरअसल यह ज़मीन विवादित है। प्रशासन से मिली जानकरी के अनुसार जमीन गांव में रहने वाले एक तिवारी परिवार का है। यह जमीन गुल्ही तिवारी के नाम है।इस ज़मीन को लेकर गांव में रहने वाले लक्कू तिवारी का गुल्ही तिवारी से विवाद है।
जल्द हटाया जाएगा बोर्ड।
मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस डरावना बोर्ड को हटाने की तैयारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने मिडिया से कहा की, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह बोर्ड किसने लगाया है। ऐसे साइन बोर्ड को हटाने के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।