
Twitter Account Hacked : ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट मंगलवार को हैक कर लिया गया। पार्टी का प्रोफ़ाइल फोटो (DP) बदल दिया गया साथ ही यूजर नाम बदलकर युग लैब्स (Yuga Labs) कर दिया गया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि शिकायत की जा चुकी है। अभी तक साइबर अपराधियों ने हैक किए गए अकाउंट से कोई ट्वीट पोस्ट नहीं किया है।
युग लैब्स (Yuga Labs) एक यूएस-आधारित ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी कंपनी है जो NFT और डिजिटल कलेक्टिबल्स विकसित करती है। यह क्रिप्टोक्यूरेंसी और डिजिटल मीडिया में भी माहिर है।
All India Trinamool Congress' Twitter account appears to be hacked. pic.twitter.com/wyE417xG0c
— ANI (@ANI) February 28, 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय Twitter अकाउंट भी हुआ था हैक
अप्रैल 2022 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। हैकर्स ने ट्विटर हैंडल से मुख्यमंत्री की डिस्प्ले इमेज हटा दी। फिर भी डिस्प्ले फोटो (डीपी) को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के फोटो से बदलकर BAYC कलेक्शन फोटो कर दिया गया।