Traditional Dresses Design : नवरात्रि में दिखाना चाहती है सबसे खूबसूरत तो ट्राई करें ये लुक्स, मिलेगा ट्रेडिशनल और क्लासी लुक
Traditional Dresses Design : नवरात्रि के दौरान माहौल भक्तिमय और आनंदमय होता है। शरद नवरात्रि के दौरान दुर्गा पूजा, गरबा रात और दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है, जिससे त्योहार का आनंद दोगुना हो जाता है। ऐसे में हर व्यक्ति खासकर महिलाएं सबसे खूबसूरत और सबसे अलग दिखना चाहती हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप नवरात्रि के नौ दिनों के प्रत्येक दिन के अनुसार किस तरह का गेटअप कर सकते हैं। आइए जानें कैसे आप नवरात्रि पर अपने लुक को अलग और खास बना सकती हैं।
नवरात्रि के पहले दिन आप पीले रंग की साड़ी या सलवार सूट पहन सकती हैं। आप पीले रंग की साड़ी को रंगीन ब्लाउज या भारी फुलकारी दुपट्टे के साथ पहन सकती हैं। इस लुक को आप पर्ल ज्वेलरी के साथ कंप्लीट कर सकती हैं।
नवरात्रि के दूसरे दिन आप हरे रंग की साड़ी, सूट या एथनिक वियर पहन सकती हैं। इसके साथ आप हैवी ईयररिंग्स और लाइट मेकअप पहन सकती हैं।
नवरात्रि के तीसरे दिन आप ब्लैक ब्लाउज के साथ ग्रे साड़ी पहन सकती हैं। इस आउटफिट के साथ करें स्मोकी आई मेकअप, आप बहुत खूबसूरत लगेंगी।
नवरात्रि के चौथे दिन नारंगी रंग का सूट और पलाज़ो पहना जा सकता है। आप चाहें तो ऑरेंज साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज पहन सकती हैं।
आप नवरात्रि के पांचवें दिन सफेद साड़ी या सलवार सूट पहन सकती हैं। आप चाहें तो सफेद साड़ी के साथ रंगीन चूड़ियां भी पहन सकती हैं।
नवरात्रि के छठे दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इस दिन आप नारंगी रंग की साड़ी, सलवार-सूट या पलाज़ो पहन सकती हैं। ऑरेंज कलर की साड़ी को आप क्रीम कलर के ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं।
नवरात्रि के सातवें दिन आप गुलाबी ब्लाउज के साथ नीले रंग की रेशमी साड़ी पहन सकती हैं। इससे आप अपनी पसंद के अनुसार लाइट या डार्क मेकअप कर सकती हैं।
नवरात्रि के आठवें दिन आप गुलाबी साड़ी या अनारकली सूट पहन सकती हैं। आप बिंदी, चूड़ियां और गजरा पहनकर ट्रेडिशनल लुक पा सकती हैं।
नवरात्रि के नौवें दिन आप गोल्डन दुपट्टे के साथ पर्पल अनारकली ड्रेस पहन सकती हैं। आप चाहें तो पर्पल कलर की साड़ी भी पहन सकती हैं।