TTE ने महिला के सिर पर किया पेशाब, यात्रियों ने जमकर पीटा, पहुंचा जेल
Akal Takht Express Train के A-1 कोच में सफर कर रहा था। रात करीब 12 बजे महिला सीट पर सो रही थी। तभी बिहार के TTE मुन्ना कुमार ने उनके सिर पर पेशाब कर दिया।

Akal Takhat Express Pee Incident : अमृतसर से कोलकाता जा रही Akal Takhat Express ट्रेन में TTE ने एक महिला के सिर पर पेशाब कर दिया। आरोपी उस समय शराब के नशे में था। महिला की शोर मचाने पर डिब्बे में सवार यात्री एकत्र हो गए। उन्होंने TTE को पकड़ कर लखनऊ GRP को सौंप दिया। रेलवे ने आरोपी TTE को बर्खास्त कर दिया।
यह है पूरा मामला
लखनऊ के चारबाग जीआरपी स्टेशन के एचएचओ के मुताबिक, राजेश अपनी पत्नी के साथ Akal Takht Express Train के A-1 कोच में सफर कर रहा था। रात करीब 12 बजे उसकी पत्नी सीट पर सो रही थी। तभी बिहार के TTE मुन्ना कुमार ने उनके सिर पर पेशाब कर दिया।

पत्नी ने शोर मचाया तो मौके पर लोग जमा हो गए। TTE को यात्रियों ने पकड़ लिया। इसी दौरान भीड़ ने TTE को पीटना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि TTE नशे में था। इसके बाद उसे GRP को सौंप दिया गया। महिला के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी TTE को जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने अपनी गलती भी स्वीकार कर ली है। आरोपी ने कबूल किया है कि वह नशे में था। इसकी वजह से उससे यह गलती हुई है।