
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो बहनों ने अपने पिता और फूफा पर रेप और छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो आरोपित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
खुर्सीपार थाना क्षेत्र के निवासी ने अपनी 15 वर्षीय और 21 वर्षीय बेटियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर को उनकी बेटियां कहीं नहीं मिलीं। पुलिस ने जब दोनों की तलाश शुरू की तो बच्ची रायपुर में मिली। वह वहां एक कमरा किराए पर लेकर रह रही थी। जब पुलिस ने दोनों लड़कियों से पूछा कि वे घर से क्यों भागी हैं, तो वे रोने लगीं। उसने कहा, “वह अपने पिता और फूफा की प्रताड़ना से तंग आकर भाग गयी थी। फूफा उसकी इज्जत लूटता था। साथ ही उसका पिता रात में नींद की गोलियां देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था।
लड़कियों ने कहा कि उसकी मां पागल है। हम दोनों मौसी के घर पर रेह कर पढ़ाई करते है। 27 अगस्त को दोपहर 2 बजे मेरी बड़ी बहन स्कूल से घर पहुंची। तब मौसी घर पर नहीं थीं। इस बार फूफा उसके साथ अकेला था। उसने उसके साथ छेड़खानी की। किसी को बताने पर घर से निकाल देने की धमकी भी दी। अगले दिन फूफा ने उसे बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंची और अपने पिता को सारी बात बताई। उसके पिता ने उसे डांट-फटकार कर चुप करा दिया। फिर पिता भी गंदी हरकते करने लगा। माँ अलग सोती थी और हम दोनों के साथ सोता था। इस दौरान वह पूरी रात नींद की गोलियां खिलाकर मेरे साथ दुष्कर्म करता था।
पुलिस ने दोनों का बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। साथ ही आरोपी के पिता और फूफा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आरोपी पिता का कहना है कि उन पर लगे आरोप झूठे हैं।
सीएसपी छावनी प्रभात कुमार ने बताया कि एक परिवार ने पिछले सप्ताह खुर्सीपार थाने में अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तलाश शुरू की और लड़की को रायपुर से बरामद कर लिया गया।
उस वक्त युवती ने कहा कि जामुल निवासी उसके फूफा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा पिता ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इतना ही नहीं छोटी बहन के साथ भी छेड़खानी और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया जाता है। आरोपियों के खिलाफ जामुल थाने में पोस्को एक्ट के अलावा आईपीसी की धारा 376, 294, 506 के तहत कार्रवाई की गई है।