उत्तर प्रदेशहिन्दी न्यूज

74 वर्षीय पत्नी ने अपने 76 वर्षीय पति को कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

उत्तर प्रदेश (UP NEWS) के अंबेडकर नगर जिले में 74 वर्षीय एक महिला ने अपने 76 वर्षीय पति की हत्या कर दी।संपत्ति को लेकर दंपति के बीच विवाद हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दंपति के बीच विवाद तब शुरू हुआ, जब 76 वर्षीय पति राम पदरथ ने कथित तौर पर अपनी सारी संपत्ति अपने बेटे के बजाय अपनी बहू के नाम कर दी।

अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजीत सिन्हा ने कहा, आरोपी 74 वर्षीय पत्नी शांति देवी का 76 वर्षीय पति राम पदरथ के साथ अपनी सारी संपत्ति बहू पूनम के नाम करने को लेकर काफी झगड़ा हुआ। इसके बीच 74 वर्षीय पत्नी शांति देवी ने 76 वर्षीय पति राम पदरथ पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in More »
Back to top button