उत्तर प्रदेश

UP News: मुख्यमंत्री ने टेंट सिटी का निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविदास पार्क में जाकर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद वे रविदास घाट से क्रूज द्वारा गंगा के उस पार रेत पर बनाये जा रहे टेंट सिटी पहुंचे। यहां टेंट सिटी से सम्बंधित प्रेजेंटेशन को देखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टेंट सिटी से क्रूज द्वारा सीधे घाट पहुंचे। वहां श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया, इस दौरान मंदिर में हर हर महादेव की गूंज होती रही।

मुख्यमंत्री ने रेन बसेरे का औचक निरीक्षण कर जानी हकीकत, भोजन-कंबल बांटा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निगम द्वारा टाउनहॉल स्थापित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे वहां सबसे पहले उन्होंने लोगों से हालचाल पूछा, फिर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली, रैन बसेरे में आश्रय लिए लोगों ने व्यवस्था पर संतोष जताया।मुख्यमंत्री ने गरीबों को कंबल भी बांटा साथ ही वहां भोजन भी वितरित किया।

अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ठंड में कोई भी व्यक्ति खुले में न सोने पाए। रैन बसेरों में बिस्तर- कंबल आदि की समुचित व्यवस्था की जाय। साथ ही शौचालय एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का भी उन्होंने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में आने वालों को किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Back to top button