समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव का निधन !

उत्तर प्रदेश औरैया के समाजवादी नेता पूर्व MLC मुलायम सिंह यादव का शनिवार रात उनके पैतृक गांव ककोर के कढोरे का पुरवा में निधन हो गया। वह 92 साल के थे, वर्ष 1949 में 21 साल की उम्र में वह अपने गांव के सरपंच चुने गए थे। इसके बाद 15 वर्षों तक ब्लॉक प्रमुख और करीब 20 वर्षों तक लगातार विधान परिषद सदस्य रहे। मुलायम सिंह यादव पूर्व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद नजदीकी रहे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी जिला औरैया के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी श्री मुलायम सिंह यादव निवासी कढ़ोरे का पुरवा के निधन पर गहरा दुःख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति ….https://t.co/V4hB59D7u0
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 4, 2020
यह भी पढ़ें : हाथरस केस : जिन्हें विकास अच्छा नहीं लग रहा,वह दंगा भड़काना चाहते हैं। – CM योगी
