
क्या आप शाकाहारी हैं लेकिन चाहते है की एक बार मछली ट्राई करें? दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है जो नॉन वेज खाना चाहते पर शाकाहारी होने के वजह से नहीं खा पाते है। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं। तो लंदन में एक ऐसा रेस्टोरेंट है। जहां आपकी समस्या का समाधान है।
लंदन के इस रेस्टोरेंट में शाकाहारी मछली परोसी जाती है। हां यह बिलकुल सच है,शाकाहारी मछली का मतलब साबुत अनाज वाली मछली नहीं है। हमारा मतलब है, यह रेस्टोरेंट शाकाहारी सामग्री से मछली के व्यंजन बनाता है।
लंदन के इस रेस्टोरेंट का नाम डेनियल सटन है। यहां आपको मछली के कई प्रकार के व्यंजन देखने को मिलेंगे। इनमें फिश चिप्स से लेकर फ्राइड फिश, फिश करी आदि शामिल हैं। लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं तो भी आप इन चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं। ये फिश आइटम असल में वेजी आइटम्स से बनाए जाते हैं। ऐसे में कोई भी शाकाहारी व्यक्ति इन्हें खा सकता है। यह उनके धर्म को अपवित्र नहीं करेगा और वे पाप नहीं करेंगे।
Also Read : गर्मियों में बिना जामन के ऐसे जमाए हलवाई जैसी गाढ़ी और मलाईदार दही !
मेनू में कई आइटम शामिल हैं
लंदन के इस रेस्टोरेंट ने शाकाहारियों के लिए यह खास मेन्यू तैयार किया है। इसमें आपको मछली से जुड़ी कई चीजें मिलेंगी। करी से लेकर तली हुई मछली के चिप्स तक। लेकिन ये सभी चीजें सब्जियां हैं। रेस्टोरेंट के मालिक का दावा है कि इनका स्वाद बिल्कुल मछली जैसा होता है। इन्हें खाने के बाद कोई नहीं कह सकता कि यह सब्जी है। असली मछली नहीं।
Also Read : गर्मियों में ट्राई करें मसाला चाय। Masala Chai Hindi Recipe
ऐसे होता है तैयार
रेस्टोरेंट के मालिक के मुताबिक वह अपने ग्राहकों को वेज फिश परोस रहे हैं। इस मछली को एक प्रयोग के जरिए बनाया गया है। उनकी टीम ने यह सफल परीक्षण किया। इसमें उन्होंने केले के फूल और समुद्री पौधे के सैम्फायर का इस्तेमाल किया। मसालों के साथ तलने पर इनका स्वाद मछली जैसा हो जाता है। यहां वेज झींगा भी बनाया जाता है। इसे जापानी आलू से तैयार किया जाता है। यह वेजी झींगा जापानी आलू स्टार्च से बनाया गया है। यहां दूर-दूर से लोग वेज फिश खाने आते हैं। हर कोई इन डिशेज़ को टेस्ट करना पसंद करता है।