Virat Kohli ने अलीबाग में खरीदा नया घर, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग !
Virat Kohli buys villa in Alibag : विराट कोहली के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। विराट ने मुंबई के अलीबाग में एक बंगला खरीदा है। 2000 स्क्वायर फीट में बने इस लग्जरी बंगले की कीमत 6 करोड़ है।
आपको बता दें, अलीबाग में यह विराट की दूसरी प्रॉपर्टी है। इसके पहले विराट कोहली ने जिराड विलेज में एक फार्महाउस खरीदा था। जिसकी कीमत 19.24 करोड रुपए थी। वर्तमान में विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई के वर्ली में स्थित ओमकार टावर में रहते हैं।