
White Gold : व्हाइट गोल्ड और प्लेटिनम दोनों ही एक सफेद चमकीली धातु है। दोनों का ही इस्तेमाल गहने बनाने में किया जाता है। इनसे बने गहने देखने में सुंदर और आकर्षक लगते हैं। आप अपनी पसंद और बजट के हिसाब से व्हाइट गोल्ड या प्लैटिनम दोनों में से किसी एक को चुन सकते हैं। पर दोनों दिखने में एक जैसी होती है, तो फिर यह कैसे पता लगाएं कि व्हाइट गोल्ड है या प्लैटिनम। तो आइए जानते हैं,
व्हाइट गोल्ड और प्लैटिनम मे क्या है अंतर ? (What is the difference between White Gold or Platinum?)

1. व्हाइट गोल्ड का रंग सोने के प्राकृतिक पीले रंग की बजाय सफेद होता है। जबकि प्लैटिनम चांदी की तरह ही एक प्राकृतिक चमकीली सफेद धातु है।
2. व्हाइट गोल्ड एक मिश्र धातु है, जिसे प्राकृतिक पीले सोने, निकल, मैगनीज और पैलेडियम जैसी धातुओं के साथ मिलाकर बनाया जाता है। जबकि प्लैटिनम एक शुद्ध प्राकृतिक धातु है।
3. व्हाइट गोल्डको ज़्यादा रखरखाव की जरूरत होती है। इसपर रोडियम नामक धातु की परत चढ़ाई जाती है, जो इसे चमकीला रंग देता है और इसकी चमक फीकी पड़ने से बचाता है। जबकि प्लैटिनम को रखरखाव की कोई आवश्यकता नहीं होती। इसका प्राकृतिक सफेद चमकीला रंग सदैव बरकरार रहता है।

4. व्हाइट गोल्ड की कीमत समय के साथ कम हो जाती है। जबकि प्लैटिनम उच्च गुणवत्ता और कीमत वाली प्राकृतिक धातु होने के कारण इसका मूल्य हमेशा वक़्त के साथ बरकरार रहता है।
5. व्हाइट गोल्ड में निकल होने के कारण इससे त्वचा में जलन और खुजली की संभावना होती है। जबकि प्लैटिनम एक हाइपोएलर्जेनिक धातु है। सेंसिटिव स्किन और धातु से एलर्जी वाले लोगों के लिए प्लैटिनम सबसे अच्छा विकल्प है।
6. प्लैटिनम की संरचना सोने की अपेक्षा सघन और भारी होती है। इसलिए यह अधिक मजबूत और टिकाऊ होता है। जबकि व्हाइट गोल्ड इसकी तुलना में खरोच और डेंट के लिए संवेदनशील माना जाता है।
7. व्हाइट गोल्ड व्यापक पैमाने पर मिलने वाली मिश्र धातु है। जबकि प्लैटिनम बहुत कम मिलने वाली प्राकृतिक धातु है।
8. व्हाइट गोल्ड प्लैटिनम के एक सस्ते विकल्प के रूप में उभर रहा है। जबकि प्लैटिनम एक कीमती धातु है। यह सोने की तुलना में काफी महंगा होता है।