
Tokay Gecko Lizard : छिपकलियों की तस्करी करने वाले करोड़पति बन रहे हैं। यह बात आपको हैरान कर सकती है लेकिन यह सच है। बिहार में एक छिपकली 1 करोड़ रुपए की कीमत बताई जा रही है। आपके जेहन में कई सवाल उठ रहे होंगे? आपको इस पोस्ट को पढ़िए आपके सभी सवाल का जवाब मिल जाएगा।
अच्छी किस्मत और समृद्धि का प्रतीक छिपकली कहाँ मिलती है ?
‘टोके गेको’ एक दुर्लभ छिपकली है, जो ‘टॉक-के’ जैसी आवाज निकालती है, जिसके कारण इसे ‘टोके गेको’ (Tokay Gecko Lizard) कहा जाता है। यह छिपकली दक्षिण-पूर्व एशिया, बिहार, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, पूर्वोत्तर भारत, फिलीपींस तथा नेपाल में पाई जाती हैं। साउथ-ईस्ट एशिया में टोके गेको को अच्छी किस्मत और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
‘टोके गेको’ Tokay Gecko Lizard छिपकली भारत में प्रतिबंधित है।
‘टोके गेको’ छिपकली पूरी दुनिया में बहुत कम बची है। इस कारण से, ‘टोके गेको’ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची 3 के तहत सूचीबद्ध किया गया है। इसका शिकार, बिक्री और खरीद भारत में प्रतिबंधित है।
मिडिया रिपोर्ट के अनुसार एसएसबी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा के पास एक बेशकीमती ‘टोके गेको छिपकली’ को बरामद किया।और दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस छिपकली की कीमत करीब एक करोड़ रुपए (Toke Gecko Lizard Price) आंकी गई।
पत्रिका में छपी की रिपोर्ट के अनुसार गैरकानूनी तरीके से इसे पकड़ कर उत्तर-पूर्वी भारतीय राज्यों से दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में अवैध तस्करी की जा रही है। इस प्रजाति की 1 छिपकली की कीमत 1 करोड़ रुपए लिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं इस खास प्रजाति की छिपकली की बाजार में कई बार मुंह मांगी कीमत मिल जाती है। वहीं कई बार छिपकली की कीमत उसके साइज ते आधार पर भी तय की जाती है। अगर छिपकली का आकार बड़ा है तो कीमत करोड़ रुपए से भी ऊपर जा सकती है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत बड़ी मांग है।
‘टोके गेको’ छिपकली (Tokay Gecko Lizard) बेशकीमती क्यों ?
‘टोके गेको’ छिपकली का उपयोग मर्दानगी बढ़ाने वाली दवाओं के उत्पादन में किया जाता है। इसके मांस से नपुंसकता, मधुमेह, एड्स और कैंसर की पारंपरिक दवाएं बनाई जाती हैं। इसका उपयोग मर्दानगी बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में इस छिपकिली का ज्यादा डिमांड है। ऐसा माना जाता है कि यह गुर्दे और फेफड़ों को मजबूत करता है। इसका उपयोग चीन में चीनी पारंपरिक चिकित्सा में भी किया जाता है।और संभवतः इतनी ज्यादा कीमत पर बेचने की यही वजह है।
Business Loan : अपना बिजनेस शुरू करने के लिए आप 10 लाख का लोन कैसे प्राप्त करें ?