
White gold bracelet : ब्रेसलेट पहनने में तो हल्की होती ही है, साथ ही यह बहुत सुंदर और अट्रैक्टिव भी होते हैं। मॉडर्न ज्वेलरी का यह बेहद खास नमूना है। ऑफिस हो या पार्टी, कॉलेज हो या फिर कोई गेट-टू-गेदर, आप इसे हर जगह पहन सकती हैं। ऐसे ही कुछ अट्रैक्टिव डिजाइन के लेटेस्ट व्हाइट गोल्ड ब्रेसलेट हम आपके लिए लेकर आए हैं। जिनकी चमक और खूबसूरती देखकर आप फिदा हो जाएंगे।
व्हाइट गोल्ड ब्रेसलेट डिज़ाइन (White gold bracelet design)
स्क्वायर और ओवल शेप के यूनिक कॉन्बिनेशन वाला यह व्हाइट गोल्ड ब्रेसलेट बेहद खास है।इस पर लगे स्टोन सोने पर सुहागा है। इसे पहनने के बाद आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।
पर्ल डिजाइन वाला यह ब्रेसलेट भी काफी यूनिक और खूबसूरत है। साथ में इसमें लगा हार्ट शेप पेंडेंट से इसकी खूबसूरती और भी बढ़ गई है।
रिंग की तरह प्लेन और सिंपल दिखने वाला यह ब्रेसलेट भी कुछ कम नहीं है। इसके एंड पर बने डॉट्स इसे यूनिक बना रहे हैं।
चेन की डिजाइन वाला यह ब्रेसलेट अपने आप में बेहद खूबसूरत है। बीच में बना प्लेन हार्ट भी बेहद सुंदर लग रहा है।
मल्टीपल स्टोन वाला ट्विस्ट स्टाइल का यह ब्रेसलेट भी काफी खूबसूरत है इसमें लगे छोटे-छोटे स्टोन इसे एक क्लासी लुक दे रहे हैं।