
Bhopal News : देश का हृदय कहे जाने वाले राज्य मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाने में एक गर्भवती महिला ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोपी लंबे समय से शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
गौतम नगर पुलिस सूत्रों के अनुसार टीला जमालपुरा निवासी 22 वर्षीय महिला दो साल से काजी कैंप स्थित एक घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही है। इसी बीच महिला की दोस्ती विक्की नाम के युवक से हो जाती है जो घर मालिक की कार चलाता है। मई 2022 में विक्की ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह महिला को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। फिलहाल महिला आठ माह की गर्भवती है।
पिछले दिनों जब महिला ने विक्की पर शादी करने का दबाव बनाने की कोशिश की तो वह विरोध करने लगा और उसे डरा धमका कर भगा दिया। इसके बाद महिला थाने गई और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।