
Asian Games 2023 : 2023 एशियाई खेलों में भारत शानदार प्रदर्शन कर रहा है। महिला कबड्डी टीम ने भारत के लिए 100वां पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। महिला कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक जीतने के साथ एशियन गेम्स में भारत अब तक 100 मेडल जीत चुका है।
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में चीनी ताइपे को 26-25 से हराकर स्वर्ण पदक जीता और भारत के लिए 100वां पदक जीता। इसके साथ ही अब भारत के 25 स्वर्ण पदक हे गए हैं।
72 सालों में ऐसा पहली बार हुआ जब भारत एशियाई खेलों में 100 पदक जीतने में सफल हुआ है। भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन इस बार 100 से ज्यादा मेडल जीतने वाला है, जो कि एक नया इतिहास होगा।