होम हेड लाइन मध्य प्रदेश मनोरंजन बिजनेस पर्सनल फाइनेंस ब्यूटी फैशन
---Advertisement---

रीवा में लहराया 100 फीट ऊँचा तिरंगा

आज संजय गांधी चिकित्सालय रीवा के परिसर में 100 फिट ऊंचाई वाले विशाल तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा किया गया।

रीवा में 100 फीट ऊँचे ध्वज स्तंभ का लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गाँधी मेमोरियल हॉस्पिटल परिसर रीवा में 100 फीट ऊँचे ध्वज स्तंभ का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज सबको राष्ट्र सेवा के लिये प्रेरित करता है।

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की लहर चल रही है। इस भावना को प्रकट करने के लिए आज 100 फिट का शानदार तिरंगा फहराया गया है।

इसे देखकर सबके मन में सहज ही देश के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना जागृत होगी।

सांसद श्री जनार्दन मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, नगर निगम के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, डीन मेडिकल कालेज डॉ मनोज इंदुलकर और बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे।

News Desk

News Desk

URJANCHAL TIGER  दैनिक समाचार पोर्टल और मासिक पत्रिका,  वर्तमान मामलों और मीडिया विश्लेषण का एक मंच है। हम स्वतंत्रता और पारदर्शिता को महत्व देते हैं और मानते हैं कि दोनों, लोकतंत्र और स्वस्थ समाज के अभिन्न अंग हैं। यह समाचार मीडिया पर भी लागू होता है, जिसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है।

Live TV