होम हेड लाइन मध्य प्रदेश मनोरंजन बिजनेस पर्सनल फाइनेंस ब्यूटी फैशन
---Advertisement---

LPG Cylinder के फटने से 4 लोग जख्मी, 5 की मौत !

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) विस्फोट हुआ। इस घटना में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह घटना राजधानी के काकोरी क्षेत्र स्थित एक घर में हुई।

घटना मंगलवार रात करीब 10:30 बजे हुई। घटना के बाद इलाके में अफरा – तफरी जैसी स्थिति पैदा हो गई। जानकारी के मुताबिक, घर में शॉर्ट सर्किट के कारण दो सिलेंडर (LPG Cylinder) फट गए, जिसकी चपेट में 9 लोग आ गए।

सभी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जिसमें से 5 लोगों ने दम तोड़ दिया। बाकी 4 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Desk

News Desk

URJANCHAL TIGER  दैनिक समाचार पोर्टल और मासिक पत्रिका,  वर्तमान मामलों और मीडिया विश्लेषण का एक मंच है। हम स्वतंत्रता और पारदर्शिता को महत्व देते हैं और मानते हैं कि दोनों, लोकतंत्र और स्वस्थ समाज के अभिन्न अंग हैं। यह समाचार मीडिया पर भी लागू होता है, जिसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है।

Live TV