होम हेड लाइन मध्य प्रदेश मनोरंजन बिजनेस पर्सनल फाइनेंस ब्यूटी फैशन
---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir के लिए सबसे अधिक दान करने वालों मे नहीं है अंबानी परिवार, जानिए किसने दिया कितना दान ?

Ayodhya Ram Mandir : 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजमान हुई। देश के खेल जगतऔर बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों के साथ-साथ साधु-संतों समेत अंबानी,अदाणी, टाटा, बिड़ला जैसे कई अरबपति इस अवसर के साक्षी बने। भगवान राम के  विराजमान होने के बाद से ही देश भर अरबपति और जानी मानी हस्तियां अयोध्या राम मंदिर के लिए दिल खोलकर दान देते नजर आ रहे हैं। हम अगर आपसे पुछें, राम मंदिर के लिए अभी तक सबसे अधिक दान किसने किया है? तो आपका जवाब  शायद अंबानी परिवार होगा। मगर ऐसा नहीं है। राम मंदिर के लिए अभी तक सबसे अधिक दान करने वाला कौन है? ये हम आपको बताते हैं।

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी का पूरा परिवार इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुआ था। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद मुकेश अंबानी ने पूरे परिवार के साथ भगवान राम के दर्शन किए और दिल खोलकर दान दिया। वहाँ उपस्थित देश के अन्य उद्योगपतियों और सिलेब्रिटी ने भी अयोध्या राम मंदिर के लिए करोड़ों रुपए का दान दिया, तो किसी ने करोड़ों रुपए के आभूषण भगवान राम को भेंट किया। Ayodhya Ram Mandir

सबसे अधिक दान किसने किया?

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से पूरे देश के राम भक्त दिल खोलकर दान कर रहे हैं, शायद इसीलिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अभी भी राम मंदिर ट्रस्ट के पास 3000 करोडॉ रुपए से ज्यादा हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूरत के हीरा कारोबारी दिलीप कुमार ने अब तक राम मंदिर के लिए सबसे ज्यादा दान दिया है। उन्होने 101 किलो सोना दान किया है, जिसकी कीमत 68 करोड़ रुपए बताई जा रही है। राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी के अनुसार पटना महावीर मंदिर की तरफ से राम मंदिर को 10 करोड़ रुपए के साथ सोने का तीर और धनुष दान किया गया है। तो वही देश की आध्यात्मिक गुरु और कथा वाचक मुरारी बापू ने भी राम मंदिर के लिए 11.3 करोड रुपए दान में दिए हैं।

मुकेश अंबानी ने कितना दान दिया 

मुकेश अंबानी ने पूरे परिवार के साथ प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट को दिल खोलकर दान दिया। जानकारी के मुताबिक मुकेश अंबानी ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन राम मंदिर ट्रस्ट को 2.51 करोड़ का दान दिया है।

Live TV