Blue High Heels : आज बाजार में कई तरह की हील्स मौजूद हैं जिन्हें महिलाएं अपने लुक को निखारने के लिए पहनती हैं। हिल का नाम सुनते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में महिलाओं का ख्याल आता है। अक्सर महिलाएं किसी भी कार्यक्रम में जाते समय खुद को लंबा और खूबसूरत दिखाने के लिए हील्स पहनना पसंद करती हैं। हील्स पहनकर चलना बहुत कष्टकारी होता है, लेकिन फिर भी महिलाएं इन्हें पहनती हैं क्योंकि इन्हें फैशन और स्टेटस से जोड़ा जाता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे खूबसूरत हिल्स दिखाने वाले है जिन्हें पहन कर आप स्टाइलिश लुक पा सकती है और इनकी सबसे खास बात ये है की ये बहुत ही आरामदायक है। इन्हें आप आराम से दिन भर पहन कर रह सकती है।
Baby Blue Platform Heels with Pearl Crystals
आप इन खूबसूरत पीली और क्रिस्टल हाई हील्स को किसी पार्टी में पहन सकती हैं। यह आपको बेहद खूबसूरत और क्यूट लुक देगा। इन हाई हील्स को आप ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
Baby Blue Wedding Shoes Crystal Design
क्रिस्टल डिज़ाइन ये खूबसूरत सैंडल दुल्हनों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। अगर आपकी शादी होने वाली है तो आप अपने लिए इस तरह की खूबसूरत डिजाइन वाली सैंडल खरीद सकती हैं। ये आपको सबसे यूनिक लुक देगा। इसे आप हर तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
Blue kitten high heel
मोती और स्टोन से जड़ी ये किटन ब्लॉक हाई हील्स जितनी खूबसूरत और आकर्षक हैं उतनी ही आरामदायक भी। इस तरह के डिजाइन वाले सैंडल हर तरह के आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं।
फैशन से जुड़े ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े
- जुड़ी जानकारी के लिए हमारे WhatsApp channel को फॉलो कीजिए
- Link – https://www.whatsapp.com/channel/0029VaAItH5545umrQhoif0m