होम हेड लाइन मध्य प्रदेश मनोरंजन बिजनेस पर्सनल फाइनेंस ब्यूटी फैशन
---Advertisement---

Bus Accident : रामेश्वरम में श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे पर सीएम ने जताया दु:ख

Bus Accident : तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुए बस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की और वहीं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य ठीक होने की कामना की है। हादसे में सभी घायलों का रामेश्वरम और मदुरै के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

इस बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने उज्जैन कलेक्टर और पुलिस प्रशासन को दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने और घायलों का उचित इलाज कराने के निर्देश दिए।वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर और सीएसपी को उज्जई से मदुरै भेजा गया है। इस बस में मध्य प्रदेश के 21 यात्री सवार थे। जिसमें मध्य प्रदेश के उज्जैन और धार जिले की एक-एक महिला की मौत और 19 यात्री घायल हो गये हैं।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार्मिक यात्रा पर रामेश्वरम गए श्रद्धालुओं की बस के दुर्घटनाग्रस्त की सूचना पर दुःखद व्यक्त किया। उन्होंने कहा दुःख की इस विकट घड़ी में शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Live TV