होम हेड लाइन मध्य प्रदेश मनोरंजन बिजनेस पर्सनल फाइनेंस ब्यूटी फैशन
---Advertisement---

TATA IPL 2024 का धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी, देखें लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2024 : आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में क्रिकेट के IPL का 17वां सीजन 10 महीने इंतजार के बाद शुरू हो रहा है। IPL 2024 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। RCB ने अपना नाम बैंगलोर से बदलकर बेंगलुरु कर लिया है।

लीग के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी ने मैच से एक दिन पहले कप्तानी छोड़कर रुतुराज गायकवाड़ को जिम्मेदारी देकर सभी को चौंका दिया। आईपीएल शुरू होने से पहले एक भव्य उद्घाटन समारोह होने जा रहा है जहां कई सितारे परफॉर्म करेंगे।

चेन्नई के चेपॉक मैदान पर IPL 2024 की पहली गेंद फेंके जाने से पहले उद्घाटन समारोह की जोरदार शुरुआत हुई। सबसे पहले अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ थे।

एबी डिविलियर्स ने कहा ईमानदारी से कहूं तो धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़कर बहुत बड़ी गलती की। CSK IPL की डिफेंडिंग चैंपियन है। वहीं पिछले साल धोनी की कप्तानी में उसने 5वीं बार खिताब जीता था। जहां RCB 17 साल से खिताब का इंतजार कर रही है।

उद्घाटन समारोह की उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है। अब अक्षय कुमार, सोनू निगम, एआर रहमान, टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार परफॉर्म करते नजर आएंगे। शुभारम्भ होने के बाद क्रिकेट का महाभारत शुरू होगा, जहां CSK और RCB की टीमें आमने-सामने होंगी। आज का मैच रात 8 बजे शुरू होगा। IPL 2024 सीजन की शुरुआत आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पहले मैच में चेन्नई का मुकाबला बेंगलुरु से होगा।

देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Live TV