होम हेड लाइन मध्य प्रदेश मनोरंजन बिजनेस पर्सनल फाइनेंस ब्यूटी फैशन
---Advertisement---

Gautam Adani : मुकेश अम्बानी को पछाड़ एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी, देखें दुनिया के टॉप 10 अमीर लोगों की लिस्ट

Gautam Adani : साल बदलने के साथ अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की किस्मत भी बदल गई है। साल के पहले चार दिनों में उनकी नेटवर्थ बढ़कर 13.3 अरब डॉलर यानी 11,07,42,84,90,000 रुपये हो गई और उन्होंने एक बार फिर दुनिया के शीर्ष अमीर लोगों की सूची में तेजी से ऊपर चढ़ना शुरू कर दिया है। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ 7.67 अरब डॉलर बढ़कर 97.6 अरब डॉलर हो गई। वह दुनिया के शीर्ष अमीर लोगों की सूची में 12वें स्थान पर हैं।

इसके जरिए अडानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। अंबानी 97 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया में दूसरे और दुनिया में 13वें स्थान पर आ गए हैं। पिछले साल अडानी की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई थी, लेकिन नया साल आते ही एक बार फिर उन पर लक्ष्मी मेहरबान होने लगी हैं। वह इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले करोड़पति हैं।

Adani Group : अडानी-हिंडनबर्ग मामले में SC का फैसला, ख़ुशी से झूमे गौतम अडानी

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक नया साल दुनिया के अरबपतियों के लिए अच्छा नहीं रहा है। दुनिया के शीर्ष 20 अरबपतियों में से केवल तीन की संपत्ति में वृद्धि देखी गई। इसमें अडानी और अडानी के अलावा दिग्गज अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफेट भी शामिल हैं। गुरुवार को अंबानी की नेटवर्थ बढ़कर 764 मिलियन डॉलर हो गई।

इस साल उनकी नेटवर्थ बढ़कर 665 मिलियन डॉलर हो गई। वहीं, दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में आठवें नंबर पर मौजूद बफेट की नेटवर्थ में इस साल 1.92 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट ने इस साल सबसे ज्यादा संपत्ति गंवाई है। उनकी कुल संपत्ति में 10.8 अरब डॉलर की गिरावट आई और वह सबसे अमीरों की सूची में दूसरे से तीसरे स्थान पर आ गए।

Anil Ambani Reliance Power : अनिल अंबानी के इस कंपनी के शेयर खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक, 38 फीसदी की बढ़ोतरी

Worlds Top 10 Richest Person

Name  Net Worth
1- Elon Musk
$243.8 B
2- Bernard Arnault & family
$188.7 B
3- Jeff Bezos $166.9 B
4- Larry Ellison $131.7 B
5- Mark Zuckerberg $122.9 B
6- Warren Buffett $120.5 B
7- Bill Gates $118.1 B
8- Larry Page $114.8 B
9- Steve Ballmer $110.2 B
10- Sergey Brin $110.2 B

दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों में से नौ अमेरिका से हैं।

Avatar

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in

Live TV