होम हेड लाइन मध्य प्रदेश मनोरंजन बिजनेस पर्सनल फाइनेंस ब्यूटी फैशन
---Advertisement---

खुशखबरी : 9000 बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, पढिए पूरी ख़बर

मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी आई है। पटवारी परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप कोक्लीनचिट देने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, शिवराज सरकार के दौरान पटवारी भर्ती परीक्षा हुई।और अनियमितता के आरोप लगे।इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज ने जांच के आदेश दिये थे। अब जांच कमेटी ने पटवारी परीक्षा को क्लीन चिट दे दी है।

सामान्य प्रशासन विभाग को कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित ग्रुप-2, सब-ग्रुप-4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के घोषित परिणाम के आधार पर भर्ती संबंधी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

Good news: 9000 unemployed will get employment, read full news
Good news: 9000 unemployed will get employment, read full news

पटवारी के 9000 पदों पर भर्ती का विवरण

  • राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने नवंबर 2022 में 9000 से अधिक पदों पर पटवारी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था।
  • इस भर्ती के लिए परीक्षाएं मार्च-अप्रैल 2023 में आयोजित की गई थीं।
  • 12 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और नौ लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
  • कर्मचारी चयन बोर्ड ने 30 जून 2023 को 8617 पदों के लिए परिणाम जारी किया।
News Desk

News Desk

URJANCHAL TIGER  दैनिक समाचार पोर्टल और मासिक पत्रिका,  वर्तमान मामलों और मीडिया विश्लेषण का एक मंच है। हम स्वतंत्रता और पारदर्शिता को महत्व देते हैं और मानते हैं कि दोनों, लोकतंत्र और स्वस्थ समाज के अभिन्न अंग हैं। यह समाचार मीडिया पर भी लागू होता है, जिसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है।

Live TV