DA Update : केंद्र सरकार के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने भी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। मध्य प्रदेश के 12 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार ने यह फैसला आचार संहिता से पहले लिया है। यह महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2023 से लागू माना जाएगा। बकाया तीन बराबर किस्तों में जारी किया जाएगा।
इस फैसले को लेकर कर्मचारियों में थोड़ी खुशी और ज्यादा गम है। क्योंकि केंद्र सरकार के बराबर महंगाई भत्ता और राहत देने का वादा करने वाली राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 8 फीसदी की जगह सिर्फ 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। राज्य कर्मचारियों को अब 46 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।
राज्य सरकार द्वारा शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में जुलाई, 2023 से 4 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
वित्त विभाग द्वारा इसका आदेश जारी कर दिया गया है।@DrMohanYadav51@CMMadhyaPradesh @mpfinancedep#DrMohanYadav #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP pic.twitter.com/1xyUR3geih
— Jansampark MP (@JansamparkMP) March 15, 2024
केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 फीसदी तक बढ़ा दिया है। मध्य प्रदेश में फिलहाल 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है। मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को भी उम्मीद थी कि मोहन सरकार मध्य प्रदेश में महंगाई भत्ता 8 फीसदी बढ़ाकर सभी कर्मचारियों को तोहफा देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राज्य सरकार ने शुक्रवार को महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। यह बढ़ोतरी जुलाई 2023 से लागू होगी।