Heavy Blouse Design : साड़ी एक ऐसा पहनावा है जिसमें हर महिला खूबसूरत दिखती है। ऐसे में आम लोग हों या एक्ट्रेस, ज्यादातर महिलाओं की पहली पसंद साड़ी ही होती है। यही कारण है कि उनका वॉर्डरोब भी साड़ियों के विविध कलेक्शन से भरा हुआ है। लेकिन एक बात जो बहुत आम है वो ये है कि महिलाएं ब्लाउज के डिजाइन पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं। जिससे उनका पूरा लुक खराब हो जाता है। इसलिए ब्लाउज़ डिज़ाइन को नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए। क्या आपको भी हैवी ब्लाउज़ डिज़ाइन पसंद हैं? अगर हां तो आज हम आपके लिए बेहतरीन डिजाइन लेकर आए हैं। यहां दिखाए गए ब्लाउज डिजाइन लेटेस्ट फैशन के हैं, जिन्हें आप लहंगा और साड़ी दोनों के साथ पहन सकती हैं।
Designer Embroidery Blouse
क्या आप एक अनोखे ब्लाउज़ डिज़ाइन की तलाश में हैं? अगर हां, तो आपको फोटो में दिख रहे इस डिजाइन को कॉपी करना चाहिए। ग्रीन कलर के इस ब्लाउज में ज़री का काम किया गया है। इस ब्लाउज में बोट नेक और सामने से वी कट डिजाइन है। लहंगे के साथ इस तरह का ब्लाउज अच्छा लगता है। इस ब्लाउज को पहनकर आप किसी डीवा से कम नहीं लगेंगी। अगर आपकी शादी होने वाली होने वाली है या फिर आपको किसी की मेहँदी फंक्शन में जाना है तो आप ग्रीन साड़ी या फिर लहंगा के साथ इस तरह के ब्लाउज पहन सकती है।
Velvet Blouse Design
क्या आप शादी करने जा रही हैं? क्या आप अपने दुल्हन के लहंगे के लिए ब्लाउज़ डिज़ाइन ढूंढ रही हैं? ऐसे में आप कस्टमाइज्ड डिजाइन का विकल्प चुन सकते हैं। फोटो में दिखाया गया डिजाइन बेहद अनोखा है। इसमें फ्लोरल डिज़ाइन है। आपके इस ब्लाउज के डिजाइन को देखकर हर कोई आपकी पसंद की तारीफ जरूर करेगा। ऐसे डिजाईन वाले ब्लाउज की खास बात ये है की इसे आप लहंगा और साड़ी दोनों के साथ पहन सकती है। ये दोनों के साथ आकर्षक लगते है।
Embroidered Front-Open Blouse
ज्यादातर महिलाओं को लगता है कि ब्लाउज की स्लीव्स के डिजाइन से कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। आपको स्लीव्स के डिजाइन पर भी ध्यान देना चाहिए। हैवी ब्लाउज़ डिज़ाइन में इस तरह का स्लीव डिज़ाइन बहुत लोकप्रिय है। यह एलिगेंट लुक देता है। साथ ही आप ब्लाउज के डिजाइन को अपने हिसाब से बदल भी सकती हैं। ये ब्लैक ब्लाउज आपकी हर रंग की साड़ियों के साथ खूबसूरत लगेगा। इसे आप लहंगा के साथ भी पहन सकती है। ऐसे डिजाईन वाले ब्लाउज आप ऑनलाइन से खरीद सकती है।
Latest Designer Blouse
खूबसूरत नीले रंग का ब्लाउज़ केवल विशेष पार्टियों में पहनने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें फ्लोरल डिजाइन है। इस ब्लाउज को आप लहंगा और साड़ी दोनों के साथ पहन सकती हैं। इस ब्लाउज की खास बात यह है कि इसे आप हर तरह के फंक्शन में पहन सकती हैं। इससे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। इस ब्लाउज को आप पार्टी वियर साड़ी के साथ पहन सकती हैं।
Back Dori Work Blouse Design
अगर आप ब्लाउज के अच्छे बैक डिजाइन की तलाश में हैं तो इस डिजाइन पर एक नजर डालें। बैक डोरी वर्क वाला यह ब्लाउज बेहद क्लासी और स्टाइलिश है। इस ब्लाउज को आप साड़ी के अलावा लहंगे के साथ भी पहन सकती हैं। इस ब्लाउज की स्लीव भी काफी डिजाइनर है। आप इस ब्लाउज को किसी भी डिजाइनर से डिजाइन करवा सकती हैं। अगर आप खुद सिलाई करती हैं तो आप इस डिजाइन को आसानी से खुद बना सकती हैं।
फैशन से जुड़े ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े
- जुड़ी जानकारी के लिए हमारे WhatsApp channel को फॉलो कीजिए
- Link – https://www.whatsapp.com/channel/0029VaAItH5545umrQhoif0m