होम हेड लाइन मध्य प्रदेश मनोरंजन बिजनेस पर्सनल फाइनेंस ब्यूटी फैशन
---Advertisement---

DIY Lip Scrub । Homemade Lip Scrub सर्दियों में ड्राई होठों को बनाए सॉफ्ट और ग्लॉसी !

DIY Lip Scrubs : आपके चेहरे की खूबसूरती सिर्फ खूबसूरत त्वचा से ही नहीं बल्कि सॉफ्ट और ग्लॉसी होठों (glossy lips)से होती है। लेकिन, खराब और बदलते मौसम का असर होठों की खूबसूरती खराब कर सकती है। खासतौर पर सर्दियों में होंठ रूखे और बेजान (lips dry and lifeless) हो जाते हैं। ऐसे में आप इस होममेड लिप स्क्रब (Homemade Lip Scrub) से होंठों की खूबसूरती और कोमलता बरकरार रख सकते हैं।

होंठों को सॉफ्ट और ग्लॉसी बनाए रखने के लिए आप घर में बने लिप स्क्रब का उपयोग कर सकते हैं। होममेड स्क्रब (Homemade Lip Scrub) का फायदा यह है कि यह आपके होंठों की त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। इस पोस्ट में हम होममेड स्क्रब के विषय में जानकारी देने जा रहें हैं।

1-Homemade Lip Scrub : विटामिन-ई और नारियल तेल से तैयार लिप स्क्रब

विटामिन-ई कैप्सूल और नारियल तेल से तैयार लिप स्क्रब से आप मुलायम होंठ पा सकते हैं। विटामिन-ई त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है वहीं नारियल तेल एक एंटीऑक्सीडेंट के रुप में कार्य करता है।

आवश्यक सामग्री

  1. विटामिन-ई कैप्सूल – 2
  2. चीनी – 1 चम्मच
  3. नारियल तेल – 1/2 चम्मच

बनाने विधि

  1. सबसे पहले एक कटोरे में विटामिन-ई कैप्सूल को डालें।
  2. फिर नारियल का तेल और चीनी मिलाएं।
  3. तीनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
  4. लिप स्क्रब तैयार हो गया।

2-Homemade Lip Scrub : नींबू और ग्लिसरीन से आपके होंठ सॉफ्ट और मुलायम होंगे।

नींबू को ब्लीचिंग एजेंट के रूप में भी जाना जाता है। यह एक बहुत अच्छे एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है। यह होठों पर डेड स्किन को हटाने में भी मदद करता है। ग्लिसरीन आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करेगा ।

आवश्यक सामग्री

  1. नींबू का रस – 3 चम्मच
  2. ग्लिसरीन – 3 चम्मच
  3. चीनी – 2 चम्मच

बनाने विधि

  1. सबसे पहले एक कटोरी में नींबू का रस, ग्लिसरीन और चीनी डाल लें।
  2. फिर सभी तीनों को अच्छे से मिक्स कर मिश्रण तैयार कर लें।
  3. तैयार मिश्रण से होंठों की मसाज करें।
  4. आपके होंठ सॉफ्ट और मुलायम होंगे।

3-Homemade Lip Scrub : कॉफी और शहद बनाएगा आपके होंठों को मुलायम

कॉफी आपकी स्किन को सॉफ्ट करने में मदद करती है। शहद एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है जो आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है।

आवश्यक सामग्री

  1. कॉफी पाउडर – 2 चम्मच
  2. शहद – 1 चम्मच

बनाने विधि

  1. सबसे पहले एक कटोरे में कॉफी पाउडर डालें।
  2. इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं।
  3. अच्छे से मिलकर मिश्रण तैयार कर लें।
  4. तैयार मिश्रण को नियमित होठों पर लगाने से होंठ मुलायम हो जाएंगे।

Fashion News 

Live TV