होम हेड लाइन मध्य प्रदेश मनोरंजन बिजनेस पर्सनल फाइनेंस ब्यूटी फैशन
---Advertisement---

IPL2024 : सूर्यकुमार की मुंबई इंडियंस में वापसी, वानखेड़े स्टेडियम में आज धूमधड़ाका

IPL2024 : आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 03:30 बजे IPL2024 का 20वां मैच खेला जायेगा। जहां दिल्ली कैपिटल्स 4 में से 1 मैच जीतकर और मुंबई इंडियंस 3 में से 3 मैच हारकर दोनों टीमें आज जीत के लिए मैदान उतरेंगी। वहीं सूर्यकुमार यादव की सर्जरी के बाद आज वापसी हो गई है। वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में खेलते नजर आएंगे। जिससे मुंबई इंडियंस की बैटिंग मजबूत होगी। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के हरफनमौला मिचेल मार्श आज का मुकाबला चोट के चलते नहीं खेलेंगे।

नमन धीर की जगह लेंगे सूर्यकुमार

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत अब अपने फॉर्म में लौट चुके हैं। वहीं वॉर्नर भी इस सीजन अच्छी लय में दिखाई दिए हैं। अगर आज सूर्यकुमार को प्लेइंग इलेवन में नमन धीर की जगह मिल सकती है। तब मुंबई इंडियंस के हारने का खतरा भी कम होगा और उसकी जीत का खाता खुलता दिख सकता है। इस तरह दूसरी जीत की तलाश कर रही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

आज 20वां मैच के संभावित प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स से पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, रसिख डार, एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार और मुंबई इंडियंस से रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा, आकाश मधवाल खेल सकते हैं।

Live TV