मुंबई में ब्रिटेन के प्रिंस विलियम (Prince William) से मुलाकात के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान आइवरी (Kareena Kapoor का Ivory Look) ब्लेजर और मैचिंग प्लीटेड स्कर्ट में नजर आईं। इस मुलाकात में उनके पति और अभिनेता सैफ अली खान तथा फिल्म निर्माता करण जौहर भी मौजूद थे। दोनों ने बेज और क्रीम रंग के फॉर्मल सूट पहने थे।
प्रिंस विलियम (Prince William) ने 18 नवंबर 2026 को मुंबई स्थित धर्मा प्रोडक्शंस के कार्यालय का दौरा किया था। यह उनकी और प्रिंसेस कैथरीन की तीन दिवसीय भारत यात्रा का हिस्सा था। इस दौरान प्रिंस विलियम ने भारतीय फिल्म उद्योग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सिनेमा की बढ़ती पहुंच पर चर्चा की।
Kareena Kapoor का Ivory Look चर्चा में
करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने इस मुलाकात के लिए डिजाइनर राजेश प्रताप सिंह का तैयार किया हुआ आइवरी रंग (Ivory Look) का आउटफिट चुना। इसमें डबल-ब्रेस्टेड ब्लेजर के साथ मैचिंग फ्लोर-लेंथ प्लीटेड स्कर्ट शामिल थी।

उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट ज्वेलरी, इयररिंग्स और ब्रोच के साथ पूरा किया। उनके इस आउटफिट में फॉर्मल ब्लेजर और लंबी स्कर्ट का कॉम्बिनेशन देखने को मिला।
बेज सूट में नजर आए सैफ अली खान और करण जौहर
सैफ अली खान ने क्रीम रंग का सिंगल-ब्रेस्टेड सूट पहना था। इसके साथ उन्होंने पिंक टाई, डार्क पॉकेट स्क्वायर और ब्राउन फॉर्मल शूज पहने।
वहीं, करण जौहर डबल-ब्रेस्टेड बेज ब्लेजर और मैचिंग वाइड-लेग ट्राउजर में नजर आए। उन्होंने सफेद शर्ट और हल्के नीले रंग की टाई के साथ अपना लुक पूरा किया।
इस दौरान प्रिंस विलियम (Prince William) ग्रे ब्लेजर, हल्के नीले रंग की शर्ट, डार्क टाई और नेवी ब्लू ट्राउजर में दिखाई दिए।
धर्मा प्रोडक्शंस में करीब 45 मिनट रुके Prince William
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंस विलियम (Prince William) धर्मा प्रोडक्शंस के कार्यालय में करीब 45 मिनट तक रुके। वहां करण जौहर, करीना कपूर, सैफ अली खान और प्रोडक्शन हाउस के सीईओ अपूर्व मेहता ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान कलाकारों के एक समूह ने करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के लोकप्रिय गानों ‘बोले चूड़ियां’ और ‘सय शावा शावा’ पर प्रस्तुति दी।
करण जौहर ने प्रिंस विलियम (Prince William) को भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहुंच और अलग-अलग भारतीय भाषाओं में बनने वाली फिल्मों के बारे में जानकारी दी।
यह मुलाकात प्रिंस विलियम (Prince William) की भारत यात्रा के दौरान ब्रिटिश और भारतीय फिल्म उद्योग के बीच सांस्कृतिक संबंधों को सामने लाने वाले कार्यक्रमों में शामिल रही।

