होम हेड लाइन मध्य प्रदेश मनोरंजन बिजनेस पर्सनल फाइनेंस ब्यूटी फैशन
---Advertisement---

खूनी भंडारा सहित मध्यप्रदेश के ये 6 धरोहर UNESCO’s World Heritage Centre की सूची में शामिल

Bhopal Latest News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि मध्यप्रदेश की महान संस्कृति एवं सभ्यता विश्व पटल पर भी प्रतिष्ठित हो रही है। यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर (UNESCO’s World Heritage Centre) द्वारा भारत की अस्थायी सूची में मध्यप्रदेश की छह धरोहरों को सम्मिलित किया गया है। मध्यप्रदेश की अद्भुत एवं सांस्कृतिक धरोहर अब विश्व धरोहर के रूप में होगी प्रतिष्ठित होंगी।

इस गौरव के क्षण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने मध्य प्रदेश के छह दर्शनीय स्थलों को अपनी अस्थायी सूची में शामिल किया है।

UNESCO’s World Heritage Centre द्वारा शामिल मध्य प्रदेश की छह धरोहरों के नाम

  1. ग्वालियर किला,
  2. धमनार का ऐतिहासिक समूह,
  3. भोजेश्वर महादेव मंदिर-भोजपुर,
  4. चंबल घाटी के रॉक कला स्थल,
  5. खूनी भंडारा,
  6. बुरहानपुर एवं रामनगर और मंडला का गोंड स्मारक हैं।
News Desk

News Desk

URJANCHAL TIGER  दैनिक समाचार पोर्टल और मासिक पत्रिका,  वर्तमान मामलों और मीडिया विश्लेषण का एक मंच है। हम स्वतंत्रता और पारदर्शिता को महत्व देते हैं और मानते हैं कि दोनों, लोकतंत्र और स्वस्थ समाज के अभिन्न अंग हैं। यह समाचार मीडिया पर भी लागू होता है, जिसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है।

Live TV