होम हेड लाइन मध्य प्रदेश मनोरंजन बिजनेस पर्सनल फाइनेंस ब्यूटी फैशन
---Advertisement---

MP Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ बारिश, तापमान में आई गिरावट, देखे ताज़ा अपडेट

MP Weather Update : मध्य प्रदेश के कई शहरों में बुधवार को कड़ाके की ठंड के साथ बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। जिससे बारिश के बाद कोहरा और लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस वक्त पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवात बना हुआ है। वहीं वातावरण में नमी अधिक होने के कारण कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाया हुआ है।

बारिश से इलाकों में बढ़ी ठिठुरन

रिपोर्ट के अनुसार खरगोन, खंडवा, जबलपुर के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरा प्रदेश कोहरे की चपेट में है। वहीं मंगलवार सुबह 8.30 बजे से बुधवार सुबह 8.30 बजे तक सबसे अधिक बारिश इंदौर में 3.2 मिमी, खंडवा में 1 मिमी, उज्जैन में 1 मिमी और नौगांव में 0.8 मिमी दर्ज की गई। उसके बाद बुधवार शाम 5.30 बजे तक भोपाल में 1 मिमी और नौगांव में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मध्य उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश तक एक वास्तविक रेखा है। जिसके कारण पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है।

प्रदेश के इस जिले में पढ़ रही सबसे तेज़ ठंडी

ऐसा मौसम अगले दो से तीन दिनों तक जारी रह सकता है। इसके अलावा अरब सागर के ऊपर एक सिस्टम बना हुआ है जिसके और आगे जाने की संभावना है। इससे मप्र में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। ग्वालियर में सबसे ठंडा दिन मध्य प्रदेश में बुधवार को पूरे दिन ठंड रही। वहीं जिलों में बूंदाबांदी से सर्दी बढ़ गई है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया है। भोपाल में तापमान 23.9 डिग्री, इंदौर में 25.2 डिग्री, जबलपुर में 27.4 डिग्री और उज्जैन में 22 डिग्री रहा।

Live TV