Navratna Earrings Design : नवरत्न ईयररिंग्स हर महिला की पहली पसंद होते हैं। क्योंकि इनके डिजाइन बेहद खूबसूरत और यूनिक होते हैं। आजकल बाजार में नवरत्न और मोतियों से जड़ी बालियां आसानी से मिल जाती हैं। इस वजह से कई महिलाएं इस बात को लेकर असमंजस में रहती हैं कि उन्हें कौन सा ड्रॉप्स खरीदना चाहिए और कौन सा नहीं। अगर आप भी इसी समस्या से गुजर रहे हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपकी इसी समस्या को हल करने के लिए आज के आर्टिकल में हम आपके लिए नवरत्न ईयररिंग्स के बेहतरीन डिजाइन लेकर आए हैं।
Gold Plated Navratna Earrings
फ्लोरल डिजाइन में बने ये नवरत्न ईयररिंग्स काफी कमाल के हैं। उन पर लगे रंग-बिरंगे नवरत्न और मोती उन्हें अनोखा बनाते हैं। इसे आप हर रंग के ड्रेस के साथ पहन सकती है। इसकी खास बात ये है की इसे आप वेस्टर्न ऑउटफिट के साथ भी पहन सकती है।
Navratna Danglers
इस ड्रॉप नवरत्न ईयररिंग्स का डिजाइन बेहद आकर्षक और स्मार्ट है। बालियों में लाल, हरे, नारंगी, पीले और नीले रंग के नवरत्न हैं।इन ईयररिंग्स को इंडियन और वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहना जा सकता है। इसे आप रोजाना भी पहन सकती है।
Diamond And White Pearl HD Earrings
डायमंड स्टड स्टाइल में ये नवरत्न इयररिंग्स जितने आकर्षक हैं उतने ही अनोखे भी हैं। ये स्टड कई रंगीन नवरत्न पत्थरों से जड़े हुए हैं। इसके अलावा इन पर लगे सफेद रंग के हीरे इन्हें और भी क्लासी बनाते हैं। ये ईयररिंग्स आपको एलिगेंट और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।
Diamond And Ruby Earrings
इन स्टड नवरत्न ईयररिंग्स का डिजाइन काफी ट्रेंडी है। इसे फ्लोरल डिजाइन में बनाया गया है जो किसी को भी आकर्षित कर सकता है। नवरत्न इसके लुक को और भी स्टाइलिश बनाते हैं। यह वेस्टर्न और इंडियन दोनों तरह के परिधानों पर सूट करता है। आप इन ईयररिंग्स को अपने लिए या अपने दोस्त को गिफ्ट के तौर पर खरीद सकते हैं।
फैशन से जुड़े ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े
- जुड़ी जानकारी के लिए हमारे WhatsApp channel को फॉलो कीजिए
- Link – https://www.whatsapp.com/channel/0029VaAItH5545umrQhoif0m