होम हेड लाइन मध्य प्रदेश मनोरंजन बिजनेस पर्सनल फाइनेंस ब्यूटी फैशन
---Advertisement---

Elvish Yadav केस में नोएडा पुलिस ने दो अन्य आरोपियों ईश्वर, विनय को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Elvish Yadav Case : यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव के मामले में नोएडा पुलिस ने ईश्वर और विनय नाम के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है। ईश्वर और विनय दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं। नोएडा पुलिस ने 2 दिन पहले एल्विश यादव को गिरफ्तार किया था। सांप के जहर मामले में एल्विश यादव से पूछताछ जारी है।

एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है, ”कुछ दिन पहले जिस मामले में एल्विश यादव को गिरफ्तार किया गया था, उसी मामले में आज सुबह दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनके नाम ईश्वर और विनय हैं। ईश्वर लगातार सपेरे राहुल से बात करता था और उसका अपना बैंक्वेट हॉल था जहां वह सांप लाता था और सांप का जहर तैयार करता था। विनय ईश्वर यादव का खास दोस्त है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है…”

News Desk

News Desk

URJANCHAL TIGER  दैनिक समाचार पोर्टल और मासिक पत्रिका,  वर्तमान मामलों और मीडिया विश्लेषण का एक मंच है। हम स्वतंत्रता और पारदर्शिता को महत्व देते हैं और मानते हैं कि दोनों, लोकतंत्र और स्वस्थ समाज के अभिन्न अंग हैं। यह समाचार मीडिया पर भी लागू होता है, जिसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है।

Live TV