TATA WPL 2023 : सोफी डिवाइन ने ठोका टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का,देखिए वीडियो
गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में आरसीबी ने 15.3 ओवर में शानदार जीत दर्ज करने में सफल रही।

क्रिकेट को न गजब न अजब कह सकते हैं। यह बस रोमांच का सागर है। क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। आरसीबी वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) इस लिए आलोचना झेल रही थी क्योंकि उनका प्रदर्शन निराशाजनक था। लेकिन RCB ने ही शनिवार को टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का ठोक कर शानदार जीत हासिल किया। यही रोमांच क्रिकेट को लोकप्रिय बनता है।
गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में आरसीबी ने 15.3 ओवर में शानदार जीत दर्ज करने में सफल रही।
सोफी डिवाइन (Sophie Devine) ने ठोका टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का
गुजरात जायंट्स ने 189 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने शानदार क्रिकेट का प्रदर्शन करते हुए रनों की बारिश कर दी। सोफी डिवाइन (Sophie Devine) ने टीम को बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।सोफी डिवाइन (Sophie Devine) ने 36 गेंदों में 9 चौके-8 छक्के ठोक 275 की स्ट्राइक रेट से 99 रन बनाए। हालांकि वे सेंचुरी से महज एक रन से चूक गईं।
Sophie Devine ने टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का ठोक कर रिकॉर्ड कायम किया। खास बात यह है कि डिवाइन इस छक्के को देख कर पूरा स्टेडियम दंग रह गया।
𝟗𝟒𝐌 long SIX by Sophie Devine ❤️👏#WPL2023 #CricketTwitter pic.twitter.com/F8nS7C5gAj
— Female Cricket (@imfemalecricket) March 18, 2023