होम हेड लाइन मध्य प्रदेश मनोरंजन बिजनेस पर्सनल फाइनेंस ब्यूटी फैशन
---Advertisement---

इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपनी शादी में नही पहना लाल जोड़ा, इन रंगों के जोड़े में रचाई शादी

Celebrity Bridal Looks : यह बात बिल्कुल सच है कि शादी में लाल जोड़ा पहना जाता है, लेकिन बदलते समय के साथ इस बात में काफी बदलाव आया है, अब लाल जोड़े के अलावा भी कई रंगों के जोड़े शादियों में पहने जाते हैं। और ऐसा ज्यादातर बॉलीवुड शादियों में देखने को मिलता है। बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में लाल रंग की ड्रेस की जगह दूसरे रंग की ड्रेस पहनी थी। आज हम आपको उन खास अभिनेत्रियों के अनोखे ब्राइडल लुक दिखाने जा रहे हैं। अगर आप भी अपनी शादी में कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से प्रेरणा ले सकती हैं।

Gorgeous Kiara Advani

इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपनी शादी में नही पहना लाल जोड़ा, इन रंगों के जोड़े में रचाई शादी

कियारा के लहंगे से जुड़ी जानकारी प्रसिद्ध भारतीय फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने साझा की, जिन्होंने उनकी दुल्हन की पोशाक डिजाइन की थी। इंस्टा पोस्ट में उन्होंने बताया कि लहंगे के लिए कस्टम एम्प्रेस रोज़ कलर तैयार किया गया है। इसमें जटिल कढ़ाई थी, जो रोमन वास्तुकला से प्रेरित थी। इसे जोड़े के शहर के प्रति प्रेम को ध्यान में रखते हुए चुना गया था। एक्ट्रेस के ब्राइडल लहंगे में कीमती स्वारोवस्की डालकर मनीष मल्होत्रा की सिग्नेचर चमक जोड़ी गई थी।

Rakul Preet Singh’s bridal look

इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपनी शादी में नही पहना लाल जोड़ा, इन रंगों के जोड़े में रचाई शादी

बॉलीवुड में एक के बाद एक शादियों का सिलसिला जारी है। हाल ही में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर जैकी भगनानी की शादी हुई है। इस बीच रकुल का ब्राइडल लुक आए दिन चर्चा का विषय बना रहता है। ब्राइडल लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने डिजाइनर तरुण ताहिलियानी का पेस्टल कलर का ब्राइडल लहंगा पहना है। एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग लुक के लिए सटल कलर कॉम्बिनेशन चुना है।

Surbhi Chandna’s bridal Look

इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपनी शादी में नही पहना लाल जोड़ा, इन रंगों के जोड़े में रचाई शादी

अगर आप अपनी शादी में बिल्कुल फ्रेश और डिफरेंट लुक चाहती हैं तो आपको सुरभि चंदना का ये ब्राइडल लुक जरूर ट्राई करना चाहिए। सुरभि अपनी शादी में सी ग्रीन कलर का लहंगा पहने नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। सी ग्रीन पेस्टल कलर के लहंगे और ब्लाउज पर मोती का काम और डिजाइन उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। सी ग्रीन कलर का कुंदन चोकर और मांग टीका उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। आप भी अपनी शादी में ऐसा लुक ट्राई कर सकती हैं।

Kriti Kharbanda’s Bridal Look

इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपनी शादी में नही पहना लाल जोड़ा, इन रंगों के जोड़े में रचाई शादी

एक्ट्रेस ने अपनी शादी के दिन सबसे अनोखे रंग का लहंगा पहना था। जिसे अब तक किसी सेलिब्रिटी दुल्हन ने अपनी शादी में नहीं पहना है। इस मौके पर एक्ट्रेस पिंक कलर के सिल्क लहंगे में नजर आईं, जिसके बॉर्डर पर पिंक, व्हाइट और रेड कलर के धागों का काम किया गया था।

अभिनेत्री का शादी का दुपट्टा

एक्ट्रेस ने अपने लहंगे के साथ मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टा भी कैरी किया था। कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस का लहंगा जितना खूबसूरत था। उनका दुपट्टा उससे भी ज्यादा खूबसूरत है। लहंगे की तरह दुपट्टे का बॉर्डर भी स्कैलप शेप में रखा गया था। इस पर मोतियों, सेक्विन और मिरर वर्क के साथ-साथ लेस भी लगाई गई थी।

Avatar

Seema Shah

सुंदरता और फैशन के प्रति जुनून के साथ urjanchaltiger.com पर लिखते हुए कई साल बीत गए। शृंगार के प्राचीन और आधुनिक शैली पर गहन अध्ययन कर आपके लिए बेहतर पोस्ट करती हूँ। साथ ही फैशन जगत के जरूरी अपडेट प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Live TV