Anushka Sharma और Virat Kohli अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। जी हां, एबी डिविलियर्स ने कहा विराट और अनुष्का दूसरा बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने कुछ भी कहने से पहले विराट द्वारा भेजा गया मैसेज पढ़ा। उन्होंने कहा कि विराट सिर्फ अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और कन्फर्म करते हुए गुड न्यूज भी शेयर की, कि विराट और अनुष्का अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।
Anushka Sharma और Virat Kohli बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं। वे पिछले काफी समय से खबरों में बने हुए हैं। दोनों ने 2017 में शादी की और 2021 में एक नन्हीं परी ‘वामिका’ उनके घर मे आई। वामिका अब तीन साल की है। कुछ दिनों से यह खबर आ रही थी कि अनुष्का और विराट अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। अनुष्का को बाहर कई बार अपना बेबी बंप छिपाते हुए देखा गया। नेटिज़न्स ने कई बार उनका बेबी बंप देखा और उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में खबरें आने लगीं।
विराट ने हाल ही में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच चल रही 5 मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट से नाम वापस ले लिया है। बीसीसीआई ने कहा था कि विराट अपने निजी कारणों से पहले दो मैच नहीं खेल रहे हैं। हालाकि प्रेग्नेंसी की कोई पुष्टि नहीं हुई थी। लेकिन अब इस खबर पर मुहर लग गई है।
![Cricketer Virat Kohli becomes father](https://urjanchaltiger.com/wp-content/uploads/2021/01/virat-kohli.jpg)
एबी डिविलियर्स ने कहा विराट और अनुष्का दूसरा बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने कुछ भी कहने से पहले विराट द्वारा भेजा गया मैसेज पढ़ा। उन्होंने कहा कि विराट सिर्फ अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और कन्फर्म करते हुए गुड न्यूज भी शेयर की, कि विराट और अनुष्का अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “हां, उनका दूसरा बच्चा आने वाला है। हां, यह पारिवारिक समय है और चीजें उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। अगर आप खुद के प्रति सच्चे और सही नहीं हैं, तो आप इस बात का ध्यान नहीं रखते कि आप यहां किस लिए हैं। मुझे लगता है कि ज्यादातर लोगों की प्राथमिकता परिवार है। आप इसके लिए विराट को जज नहीं कर सकते।” उन्होंने विराट के फैसले को सही भी बताया।
” Virat Kohli is fine, and he is spending time with his family ”
~ AB De Villiers ( YouTube ) pic.twitter.com/34T68zttyv— 𝐃𝐈𝐏𝐓𝐀𝐍𝐔 𝕏 (@diptanubiswas19) February 3, 2024